खेत में लगी फसल की रखवाली कर रहे किसान पर तेंदुआ ने हमला कर किया घायल

बहराइच जिले के कतर्निया घाट वन जीव प्रभाग क्षेत्र के एक गांव में खेत में लगी फसल की रखवाली कर रहे एक किसान पर जंगल से निकल कर आए तेंदुआ ने अचानक हमला कर दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गयाकतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र के मोतीपुर रेंज के महबूबनगर निवासी पेशकार पुत्र मालती 35 वर्ष अपने खेत में लगी फसल के रखवाली कर रहे थे तभी जंगल से निकाल कर आए तेंदुआ ने उन पर अचानक हमला कर देने से गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंचेपरिजनऔर वन विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत गंभीर रूप से घायल पेश कार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले गए जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है वनक्षेत्राधिकारी के के सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है उन्होंने मौके पर वन कर्मचारीयों को भेजकर घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया गया है वन विभाग द्वारा घायल को अहेतुक सहायता भी प्रदान की है।

संवाददाता गुरवेश प्रसादकनौजिया विजेता न्यूज़बहराइच

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ