एटा में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार

एटा। अलीगंज में एंटी करप्शन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलीगंज उपखंड विद्युत विभाग में तैनात जेई अर्जुन कुमार को 30 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन अलीगढ़ परिक्षेत्र प्रभारी देवेंद्र सिंह के द्वारा टीम के साथ कार्रवाई की गई है। जिसमें जेई को उसके आवास से रंगे हाथों पकड़ा गया है। आपको बता दें कि जेई अर्जुन कुमार मथुरा के थाना माट अंतर्गत नवीपुर का निवासी है और करीब 2 वर्ष से अलीगंज नगर में तैनात था। और 5 किलोवाट के विद्युत कनेक्शन के लिए आविद अली पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी मोहल्ला काजी, थाना अलीगंज से 60 हजार रुपए की मांग की गई थी। जिसमें पीड़ित आविद ने 10 हजार रुपए जेई को कनेक्शन के नाम पर दे चुका था और 30 हजार रुपए आज दे दिए। एंटी करप्शन की टीम को शिकायत मिली थी जिसको लेकर टीम दो दिन से इस मामले की तहकीकात कर रही थी जिसे आज टीम ने कार्यवाही करते हुए 30 हजार रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया है और विभागीय स्तर से आगे की कार्यवाही की जा रही है। 

ब्यूरो रिपोर्ट अभय गुप्ता 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ