बहराइच जिले के थाना राम गांव क्षेत्र के नानपारा बहराइच हाईवे मार्ग पर बुधवार को बीती रातअकेलवाके मुर्गी फार्म के निकट बहराइच जा रहे एक मोटरसाइकिल सवारयुवक के सामने अज्ञात जानवर के आ जाने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर जाने से युवक मोटरसाइकिल सहित गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया किसी अज्ञात ने घटना की सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचायासूचना मिलने परपरिजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को मृत घोषित कर दिया मृतक की पहचान ग्राम पंचायत बेगमपुर के मजरा शांति नगर निवासी अरुन चौहान उम्र लगभग28 वर्ष पुत्र रामशरनचौहान के रूपमें हुई है मृतक के भाई पवन कुमार चौहान ने बताया कि अरुन चौहान शामको लगभग 7:30 बजेबहराइच शहर किसी काम से जा रहा था तभी नानपारा बहराइच हाईवे मार्ग पर अकेलवा केमुर्गी फार्म के निकट किसी अज्ञात जानवर के सामने आ जान से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे भाई गंभीर रूप सेघायल हो गया किसी अज्ञात व्यक्ति ने गंभीर रूप से घायल भाई को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया सूचना पाकर अस्पताल चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शवको मर्चरी में रखवा दिया शुक्रवार को शवका पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
संवाददाता गुरवेश प्रसाद कनौजिया विजेता न्यूज़ बहराइच
0 टिप्पणियाँ
Thanks & Regard
BLA Media Network