भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का आज कानपुर में स्वागत

कानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा को पद ग्रहण करने के बाद पहली बार आज औद्योगिक नगरी कानपुर पहुंच रहे हैं। उनके इस प्रथम आगमन को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में अभूतपूर्व जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
भाजयुमो कानपुर ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष विशाल अवस्थी ने प्रदेश अध्यक्ष के आज के कार्यक्रमों और तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि कार्यकर्ताओं ने डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत के लिए कमर कस ली है और ऐतिहासिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंडल अध्यक्ष विशाल अवस्थी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के काफिले के स्वागत के लिए शहर में खास इंतजाम किए गए हैं। जाजमऊ से लेकर नौबस्ता स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय तक कुल 28 भव्य स्वागत केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-नगाड़ों और जोरदार पुष्पवर्षा के साथ डॉ. रोहित मिश्रा का स्वागत किया जाएगा। डॉ. रोहित मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कानपुर प्रथम आगमन पर युवा कार्यकर्ताओं में गजब का ऊर्जावान माहौल है। जगह-जगह बैनर, पोस्टर और स्वागत द्वार लगाए गए हैं। पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा संगठन को आगामी चुनावों और गतिविधियों के लिए और अधिक मजबूत एवं ऊर्जावान बनाएगा। स्वागत यात्रा के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रिपोर्ट प्रांजुल तिवारी, बिल्हौर 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ