राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन, पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

एटा। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रजत तिवारी के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर आदित्य चौहान को जिला कार्यकारिणी सदस्य तथा शिवम् कुमार शर्मा को जिला सचिव नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष रजत तिवारी ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रजत तिवारी ने संगठन को जिले में मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन के विस्तार के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं सदस्यता अभियान को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष ऋषभ चौहान, अनुपम दिक्षित, जिलामहासचिव अनंत चतुर्वेदी, डेनिस दीक्षित, अचल मिश्रा, अंकित, अखिल तोमर, सचिन वर्मा, लखन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट एटा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ