मोहर्रम जुलूस से गायब युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 500 मीटर दूर शव

बहराइच जिले की रिसिया थाना क्षेत्र के एक गांव में मोहर्रम का जुलूस देखने गए युवक का शव गांव से 500 मीटर दूर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई मृतक की पहचान थाना रिसिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोकुलपुर के मजरा पंच पुरवा गांव निवासी शकील उर्फ भोंगल पुत्रमहफुजू रहमान 35 वर्ष के रूप में हुई है मृतक शकील गुरुवार की रात मोहर्रमजुलूस देखने केबाद लगभग 10:00 बजे फोन पर किसी से बात करते कहीं चला गया जब काफी रात तक घर वापस नहीं आया तो परिजनव अन्य साथियों ने उसकी रात भर तलाश करते हुए शुक्रवार सुबह जबगांव के लोगखेतोकितरफजा रहे थे तो लोगों ने उसका शव गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर पड़ा देखा और इसकी जानकारी परिजनों को दी परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पाते ही रिसिया थाने की पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के बाद शवको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है मृतक के छोटे भाई मोहम्मद रजा ने बताया कि गुरुवार की रात लगभग 10:00 बजे वह अपने बड़े भाई के साथ मोहर्रम के जुलूस में साथ था मोहर्रम का जुलूस काफी बड़ा था फिर भाई कहीं चला गया जब काफी रात बीत गई और वोघर वापस नहीं आया तो उसके मोबाइल पर कॉल की गई लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला मोहम्मद रजा ने बताया कि पुरानी रंजिश है अभी तहरीरनहीं दी गई हैशवपर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं मृतक तीन दिन पूर्व मुंबई से आया था वह वहां पर खुद का इडली डोसा का स्टाल चलता था रिसिया थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणोका पता चल सकेगा।

संवाददाता गुरवेश प्रसाद कनौजिया विजेता न्यूज़बहराइच

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ