स्कूल में एनडीआरएफ की मेगा सेफ्टी ड्रिल

कासगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार को गाजियाबाद की 8वीं वाहिनी एनडीआरएफ टीम द्वारा स्कूल सेफ्टी ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं से बचाव का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
एनडीआरएफ के प्रशिक्षकों ने भूकंप, आग, बाढ़ और बिजली गिरने जैसी आपात स्थितियों में सुरक्षित रहने के उपाय बताए। साथ ही सुरक्षित निकासी (इवैक्यूएशन), प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) और सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) जैसी जीवन रक्षक तकनीकों का लाइव प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को अभ्यास कराया।
एनडीआरएफ अधिकारियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल आपदा के बाद राहत एवं बचाव कार्य करना नहीं, बल्कि लोगों को पहले से जागरूक और प्रशिक्षित कर आपदाओं के प्रति तैयार करना भी है।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपदा के समय सही निर्णय लेने एवं स्वयं तथा दूसरों की सहायता करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

रिपोर्ट अमित कुमार कासगंज 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ