अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडें की अध्यक्षता में जनसुनवाई बैठक का किया गया आयोजन

बहराइच शहर के कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा कीबैठक और जनसुनवाई आयोजित की गई आयोग के सदस्य ने एससी-एसटी वर्ग के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ समय से पहुंचाने की बात कहीं इस बैठक में समाज कल्याण शिक्षा स्वास्थ्य पंचायती राज आवास पेयजल और अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा की आयोग के सदस्य ने कहा की शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की बात कही बैठक के बाद जनसुनवाई में एससी-एसटी वर्ग के लोगों ने उत्पीड़न सामाजिक सुरक्षा आवास पेंशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतेरखी आयोग के सदस्य ने लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामलों की जानकारी ली उन्होंने प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा आयोग के सदस्य ने कहा की कमजोर और वंचित वर्गों को न्याय दिलाना तथा उन्हें शासन की योजनाओं का पूरा लाभ उपलब्ध कराना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे समेत शिक्षा स्वास्थ्य समाज कल्याण पंचायती राज जल निगम डूबा और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे इस बैठक के बाद रमेश चंद्र कुंडे ने नगर पालिका मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया उन्होंने दोपहर के बाद नगर पालिका परिषद कार्यालय और महाराज सुहेलदेव राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण भी किया नगर पालिका में उन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओं स्वच्छता व्यवस्था और जन सुविधाओं की जानकारी ली उन्होंने पात्रों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पहुंचने के निर्देश दिए इसके बाद महर्षि बालार्क चिकित्सालय में आपातकालीन आईसीयू चिल्ड्रन वार्ड एनआरसी रेडियोलॉजी एक्स-रे वसीटी स्कैनकक्ष और पीआईसी यूं का भी निरीक्षण किया उन्होंने मरीजों से सुविधाओं की जानकारी ली और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए इस मौके पर सीएमएस डॉक्टर एस के वर्मा डॉक्टर रिजवान आदि लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता गुरवेश प्रसादकनौजिया विजेता न्यूज़बहराइच

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ