बहराइच जिले के भारतनेपाल सीमा रुपईडीहा थाना क्षेत्र में एस एस बी और पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है और तलाशी लेने परउसके कब्जे से 25 ग्राम स्मैक बरामद हुई है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है एस एस बी और पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रुपईडीहा के नेपालगंज रेलवे स्टेशन रोड पर चेकिंग अभियान चलाया इसी दौरान तस्कर नेपाल जाने की फिराक में था टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति कोरोक कर पूछताछ के बाद तलाशी ली तो उसके कब्जे से काली पन्नी में लिपटी हुई25 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल बरामद हुई अभियुक्त तस्कर की पहचान अरशद कुरैशी पुत्र मुस्तफा कुरैशी निवासी चिकवन मोहल्ला मुनीरगंज भट्ठा थाना रुपईडीहा के रूप में हुई पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय भेज दिया है
0 टिप्पणियाँ
Thanks & Regard
BLA Media Network