चालक अपहरण और ट्रेलर ट्रक लूटके दो आरोपियों कोपुलिस ने 24 घंटे में कोकिया गिरफ्तार

बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र में सीतापुर के तंबौर सेप्लाई लाद कर जा रहेट्रेलर ट्रकके चालक का बदमाशों ने अपहरण करट्रक कीचाबी लूटली इसके बाद बदमाश ट्रेलर ट्रक प्लाई से भरालेकर चले गए पीड़ित 31 जुलाई को सीतापुर के तंबौर से प्लाई लादकर बिहार के मोतिहारी जिले को जा रहा था तभी करीब शाम 5:00 बजे थाना हरदीक्षेत्र के गंगा पुरवा गांव के पास पहुंचा तो कार सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे जबरन रोक लिया बदमाशों ने चालक का अपहरण कर लिया और ट्रेलर ट्रक की चाबी छीन ली चालक किसी तरह बदमाशों के चंगुल से भाग निकला और खैरी घाट थाना पहुंचा और वहां उसे अपना ट्रेलर ट्रक खड़ा पाया इसके बाद उसने हरदी थाने में मामला दर्ज कराया अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के पर्यवेक्षण में हरदी थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 2 अगस्त को दोपहर 1:45 बजे रमवापुर खुर्द से किसानगंज जाने वाले मार्ग पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मूसेपुर निवासी गुड्डू पुत्र वारिस अली और उचगांव थाना खमरिया जनपद खीरी निवासी कमाल पुत्र अकबाल के रूप में हुई है पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया थाना अध्यक्ष ने बताया के मामले में शामिल तीसरे फरार आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संवाददाता गुरवेश प्रसादकनौजिया विजेता न्यूज़बहराइच

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ